हल्द्वानी में चोरियों का खुलासा, पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने टीपीनगर और मुखानी थाना क्षेत्रों में चोरियों की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि 18 मार्च को चंदन सिंह गुंसाई, निवासी बालाजी विहार, जीतपुर नेगी, रामपुर रोड ने पुलिस को सूचित किया कि उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने 35 तोला सोना और 2.75 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

पुलिस ने लगातार जांच के बाद शातिर चोर मनीष कुमार पुत्र रंजीत राम, निवासी प्रगति कॉलोनी, भगवानपुर तल्ला, मुखानी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने टीपीनगर और मुखानी क्षेत्र की अन्य चोरियों को भी अंजाम दिया था। उसके कब्जे से चुराए गए जेवरात और दो स्कूटी भी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

19 मार्च को आरोपी के कब्जे से चोरी की दो स्कूटी बरामद की गई, जिनमें एक होण्डा एक्टिवा (नंबर यूके04एजी-18992) और दूसरी होण्डा एक्टिवा शामिल थी। इन स्कूटीज को आरोपी ने कमलुवागाज स्टील फैक्ट्री के पास स्थित एक खंडहर में छिपा रखा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और उसके खिलाफ थाना टीपीनगर और थाना मुखानी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT