दुःखद- ट्रेन के आगे कूद कर आरपीएफ के जवान ने दी जान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है। आरपीएफ सिपाही ने संदिग्ध परिस्थितियों में हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब हुगली एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक से रवाना हो रही थी। जैसे ही ट्रेन चली, सिपाही अरविंद तोमर ने अचानक अपनी गर्दन रेलवे ट्रैक पर रख दी, जिससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद यात्री हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

मृतक की पहचान अरविंद तोमर (31) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का निवासी था। जानकारी के अनुसार, अरविंद की तैनाती एक महीने पहले ही वेस्टर्न रेलवे रतलाम से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर की गई थी। उनकी पत्नी भी आरपीएफ में रुड़की रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है और मृतक के परिवार व सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

आरपीएफ और रेलवे प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के पिता तथा पत्नी को इस दुखद घटना की जानकारी दी। आत्महत्या के पीछे के कारणों को स्पष्ट करने के लिए जांच जारी है।

Ad_RCHMCT