अवैध बार और डांस क्लब में छापा, 57 युवक-युवतियां गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून के गजियावाला डांडा गांव स्थित एक पार्टी हॉल में पुलिस और आबकारी विभाग ने देर रात छापा मारकर अवैध रूप से चल रहे बार और डांस क्लब का भंडाफोड़ किया। छापे के दौरान 40 युवकों और 17 युवतियों को पकड़ा गया, जिनका चालान भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी को एक गोपनीय सूचना मिली थी कि गजियावाला स्थित एक निजी पार्टी हॉल में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है और पार्टी चल रही है। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने देर रात छापा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

इस छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खाली बोतलें और शराब बरामद हुई। पार्टी में शामिल युवक-युवतियां अवैध तरीके से मस्ती कर रहे थे। रेड टीम ने मौके पर पूछताछ की और पार्टी हॉल के मालिक रजनी केसवाल समेत पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ad_RCHMCT