रामनगर-(BREAKING) यहाँ गुलदार ने किया श्रमिक पर हमला,श्रमिक घायल।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – विकास खण्ड के ग्राम टांडा, उदयपुर चोपड़ा गांव के मिलान पर धान के खेत में गुलदार द्वारा धान काटने वाले श्रमिक पर बुधवार की सुबह हमला कर जख्मी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: जनविरोध के बाद एक्शन में नैनीताल DM! लेक ब्रिज चुंगी निविदा की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित, 15 दिनों में आएगा सच सामने।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टांडा, उदयपुर चोपड़ा गांव के बलवन्त सिंह रावत के धान के खेत में गुलदार ने 25 वर्षीय अलीहसन पुत्र नवी हसन निवासी उदयपुरी बन्दोबस्ती पर धान काटते वक्त गुलदार ने हमला कर दिया जिसमें श्रमिक घायल हो गया है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मॉल रोड 1 अगस्त से पूर्णतः 'नो हॉर्न ज़ोन' घोषित, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

वहीं डीएफओ बलवंत शाही ने बताया की गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की आवश्यकता है। जिसके लिए उच्च अधिकारियों से पिंजरा लगाने की अनुमति ली जा रही है जल्दी ही पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिलाओं के लिए वरदान बनी 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना': द्वितीय चरण का शुभारंभ; 488 महिलाओं के खातों में ₹2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

वहीं गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Ad_RCHMCT