रश्मि लमगड़िया ने avbp के पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, दिया इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बहुत जल्द छात्र चुनाव होने वाले हैं लेकिन चुनाव होने से पहले ही यहां पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में फूट पड़ती नजर आ रही है जानकारी के अनुसार एमबीपीजी कॉलेज से शनिवार देर रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कौशल बिरखानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से रश्मि लमगड़िया भी टिकट की दावेदारी कर रही थी। लेकिन कल देर रात उनका टिकट काटकर कौशल बिरखानी को संगठन ने एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव का अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समृद्धि से खिलेगा उत्तराखंड: पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त जारी; प्रदेश के 8 लाख किसानों को मिले ₹159 करोड़ से अधिक

आज रविवार को रश्मि लमगड़िया अपने समर्थकों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने संगठन को महिला विरोधी होना बताया, उन्होंने संगठन के बड़े पदाधिकारियों पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया, साथ ही संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष कहा कि वह एक महिला है और पिछले कई सालों से संगठन के लिए काम कर रही थी, लेकिन संगठन ने महिला को दबाने का काम किया है जब्कि उनकी टिकट की मजबूत दावेदारी थी लेकिन संगठन ने उनको दरकिनार करते हुए दूसरे छात्र को टिकट दे दिया है,

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्ती का असर, खनन राजस्व में हुई ऐतिहासिक वृद्धि, देखें क्या है वजह?

जिससे वह बहुत आहत हुई है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिर्फ महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करता है, लेकिन सही मौके पर उनको पीछे किया जाता है। रश्मि ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय पहुंचकर अपनी बात को पूरे दमदार तरीके से रखा, और संगठन के पदाधिकारी और पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुलयाल को अपना की इस्तीफा सौप दिया है।

Ad_RCHMCT