उत्तराखंड:-(मौसम अपडेट) राज्य के लिए 5 दिनों का जनपद-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी,ऐसा रहेगा मौसम

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-राज्य में पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है मौसम विभाग के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश भर में सुबह और शाम तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है वहीं मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने की भी संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उधम सिंह नगर से लेकर हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर भी चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

दिन में धूप खिलने से कुछ राहत है, लेकिन दोपहर बाद से अचानक सर्दी बढ़ रही है। इसका कारण ये है कि न्यूनतम तापमान कम हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 21 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज और कल राज्य के उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कुछ स्थानों पर कोहरा और शीतलहर के चलते ठंड में बढोतरी होने की संभावना।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

वही बर्फबारी की बात की जाए तो उत्तराखंड में इस बार क्रिसमस के बाद बर्फबारी के आसार बनते नजर आ रहे हैं 26 27 दिसंबर को उत्तरकाशी और चमोली में 35 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार हैं इसी तरह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Ad_RCHMCT