रेखा आर्या ने किया गौलापार खेल परिसरों का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित विभिन्न खेल अवस्थापनाओं का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के खेल परिसरों को इस प्रकार तैयार किया जाए कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए सक्षम हों।

निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने सबसे पहले गौलापार स्टेडियम के उस हिस्से का जायजा लिया, जो पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गौलापार में निर्माणाधीन एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण कर उसकी प्रगति की समीक्षा की और जल्द से जल्द इसे संचालन के लिए तैयार करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गिरदा-वीरेनदा स्मृति समारोह: जनगीतों और कविताओं से गूंजा सभागार, युगमंच की 50 वर्षों की रंग यात्रा का भव्य आयोजन

खेल मंत्री ने फुटबॉल ग्राउंड, ताइक्वांडो सेंटर, मल्टीपरपज हॉल और स्विमिंग पूल जैसी अन्य खेल अवस्थापनाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश की खेल लिगेसी पॉलिसी पूरी तरह तैयार नहीं हो जाती, तब तक इन सुविधाओं को स्थानीय स्कूली बच्चों के अभ्यास के लिए उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल ढांचे का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब युवा खिलाड़ी इन संसाधनों का उपयोग कर अपने कौशल को निखारेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

रेखा आर्या ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के स्टेडियम और अन्य खेल सुविधाओं को इस प्रकार मेंटेन और संचालित किया जाए, जिससे निकट भविष्य में राष्ट्रीय और एशियाई चैम्पियनशिप स्तर के आयोजन किए जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

इसके साथ ही उन्होंने गौलापार में प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की तैयारी को भी गति देने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि आगामी 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इस यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी जानी प्रस्तावित है, और इसके लिए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।

Ad_RCHMCT