आदमखोर के आतंक से निजात, पिंजरे में फंसा गुलदार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में आखिरकार आदमखोर गुलदार से निजात मिल ही गई है। आतंक का पर्याय बने इस गुलदार ने दो बच्चों को निवाला बना लिया। यह गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी देश में विज्ञान व नवाचार का बड़ा केंद्र: 'यूकॉस्ट' में स्टार्टअप सेंटर के लिए जमीन की घोषणा; सीएम धामी ने जारी की 'विज्ञान वाणी'

श्रीनगर में बीते दस दिनों में गुलदार ने दो बच्चों को निवाला बना लिया था। जिसे देखते हुए गढ़वाल रिजर्व फॉरेस्ट हरकत में आई और उन्होंने शीघ्र ही श्रीनगर के अलग-अलग जगह पर पिंजरे लगाए, जिसमें आज एक गुलदार जो बच्चों को निवाला बन रहा था, आखिरकार श्रीनगर ग्लास हाउस वाली रोड के पिंजरे में कैद हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी का महाअभियान: पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी, सभी जिला मुख्यालय देहरादून से जुड़ेंगे; सीएस ने दिए निर्देश

वही गढ़वाल रिजर्व फॉरेस्ट के प्रभागीय वनाअधिकारी (डीएफओ) स्वप्निल अनिरुद्ध का कहना है कि उक्त गुलदार को शीघ्र नागदेव रेंज पौड़ी ले जाया जाएगा, उसके बाद मेडिकल के लिए भेज दिया जाएगा।

Ad_RCHMCT