बड़ी खबर- हाईकोर्ट शिफ्ट करने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय को शिफ्ट करने के मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के सम्बंध में उत्तराखंड हाईकोर्ट के 8 मई को जारी आदेश पर रोक लगा दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

 उत्तराखंड हाईकोर्ट ने इस आदेश में राज्य सरकार से एक माह के भीतर हाईकोर्ट के लिये जगह तय करने व हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को एक पोर्टल तैयार कर उसमें अधिवक्ताओं व जनता की राय लेने को कहा गया। साथ ही कई अन्य निर्देश भी दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एस एल पी दायर की थी।शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की अवकाश कालीन पीठ के न्यायधीश न्यायमूर्ति पीएस नरसिंहा व न्यायमूर्ति संजय करोल की खंडपीठ ने उक्त आदेश पर रोक लगा दी है। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी सी एस रावत इस मामले में पैरवी के लिये अन्य पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में हैं।

Ad_RCHMCT