राहत की खबरः तीन मासूमों मौत के घाट उतारने वाले गुलदार का अंत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी में आतंक का पर्याय बने गुलदार से राहत मिली है। टिहरी जिले के घनसाली-भिलांगना ब्लॉक के हिंदाव क्षेत्र में तीन मासूमों को अपना शिकार बनाने वाले आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने देर रात मार गिराया। यह गुलदार पिछले एक माह से विभागीय शूटरों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। टीम ने उसे भोड़गांव गदेरे के पास ढेर किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

रेंजर आशीष नौटियाल के अनुसार, यह गुलदार लगभग सात साल पुरानी मादा गुलदार थी। उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा और शव को नष्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि इस आदमखोर गुलदार ने 22 जुलाई, 29 सितंबर, और 19 अक्टूबर को हिंदाव क्षेत्र में तीन मासूमों को अपना निवाला बना लिया था, जिसके कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल था।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आदमीखोर गुलदार को मारने के आदेश के बाद वन विभाग ने शूटरों की एक टीम को क्षेत्र में तैनात किया था, जिसके बाद यह सफलता मिली।

Ad_RCHMCT