अल्मोड़ा में हुई रेस्टोरेंट संचालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

एक रेस्टोरेंट संचालक की मौत हो गई। अल्मोड़ा सिरकोट ताकुला सड़क मार्ग में उसका शव मिला। मृतक हवालबाग की ब्लॉक प्रमुख बबिता भाकुनी का चचेरा देवर बताया जा रहा है। वह यहां कालीमठ में रेस्टोरेंट चलाता था।

शनिवार सुबह लोगों ने अल्मोड़ा-सिरकोट-ताकुला मार्ग में एक व्यक्ति को बाइक सहित गिरे हुए देखा। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह भाकुनी ग्राम बेह,पातलीबगड़ के रूप में हुई। लोगों ने इसकी जानकारी ब्लॉक प्रमुख के पति रमेश भाकुनी को दी। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुँच गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रात को बाइक से अपने घर वापस लौटने के दौरान किसी वाहन की टक्कर के बाद बाइक समेत नीचे गिर गया। जिस जगह में मृतक का शव पड़ा हुआ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

कुछ दूरी पर हैलमेट भी गिरा हुआ मिला। लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट नहीं गिरा होता तो मृतक की जान बच सकती थी। मृतक जाखनदेवी स्यूनराकोट में किराए में रहता था। एसएसआई एमबी राम आर्य ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर भेजा गया।

Ad_RCHMCT