सड़कें होंगी दमदार: सीएम धामी की कड़ी नज़र और सख्त आदेश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़कें गड्ढों से मुक्त कराने की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभागों को सभी सड़कों को तय समयसीमा के भीतर गड्ढा मुक्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके लिए 31 अक्टूबर को डेडलाइन निर्धारित की गई है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि मानसून समाप्त होने के बाद अब निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लानी होगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क मरम्मत कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 55 CCTV कैमरों की मदद से 4 लाख के जेवरात चोरी का पर्दाफाश!

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को प्राथमिकता के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है जहां बार-बार सड़क की खराब हालत की शिकायतें आती रहती हैं। मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता न करने की बात भी स्पष्ट की।

यह भी पढ़ें 👉  मिसाल! पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के आह्वान पर उत्तराखंड के शिक्षण संस्थानों में खत्म होगी 'प्लास्टिक और वीआईपी संस्कृति', शिक्षकों ने खुद धोए अपने बर्तन

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने के भी निर्देश दिए और कहा कि 31 अक्टूबर तक सभी सड़कों पर पैचवर्क का काम पूरी तरह से पूरा होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

इस बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पांडेय, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT