हल्द्वानी में रोडवेज बस ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में  एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामपुर रोड में रविवार की सुबह रोडवेज बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा बिहारी पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब दोनों युवतियाँ स्कूटी पर सवार थीं और उनकी बस से टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान भावना जोशी (मानपुर पश्चिम) ने दम तोड़ दिया, जबकि आंचल सिंह (देवलचौड़ खाम) का इलाज जारी है। दोनों युवतियाँ स्कूटी पर यात्रा कर रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पुलिस ने घटनास्थल से रोडवेज बस (यूके 07 पीए 5115) और स्कूटी (यूके 04टी 3323) को चौकी में सुरक्षित कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

Ad_RCHMCT