युवक की निर्मम हत्या से हल्द्वानी में हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार रात को उस समय हुई जब हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास स्थित ठोकर लाइन इलाके में खून से सने शव की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय जैनुज अब्दीन अंसारी के रूप में हुई है, जो बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 का निवासी था। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। शव की स्थिति और घटनास्थल पर मिले सबूतों से यह प्रतीत होता है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

घटना के बाद एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी भी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस बीच, घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई और स्थानीय लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि युवक की पहचान देर रात उसके परिजनों से हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सघन पूछताछ की है। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

Ad_RCHMCT