हल्द्वानी में धनतेरस और दीपावली के लिए रूट डायवर्जन, करें क्लिक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए हल्द्वानी पुलिस ने शनिवार को रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह योजना 29 अक्टूबर से 3 नवंबर की शाम सात बजे तक प्रभावी रहेगी। 

पुलिस ने खरीदारी के दौरान जाम और पार्किंग में होने वाली असुविधाओं से बचने के लिए सभी नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है। इस दौरान मंगल पड़ाव और सिंधी चौराहे की तरफ सभी छोटे और बड़े वाहनों की एंट्री बंद रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके।- रामपुर रोड से आने वाली बसें : टीपी नगर तिराहा से गौला बाइपास, नरीमन तिराहा होते हुए तिकोनिया से बस स्टेशन पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गिरदा-वीरेनदा स्मृति समारोह: जनगीतों और कविताओं से गूंजा सभागार, युगमंच की 50 वर्षों की रंग यात्रा का भव्य आयोजन

– बरेली रोड से आने वाली बसें : तीनपानी तिराहा से गौला बाइपास, नरीमन तिराहा और तिकोनिया के रास्ते निकाली जाएंगी।

– कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें : ऊंचापुल चौराहा से पनचक्की, हाइडिल तिराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन भेजी जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

– पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें : नैनीताल रोड से सीधे तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक पहुंचेंगी।

– बरेली रोड से आने वाले वाहन : तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाइपास से निकाले जाएंगे।

– रामपुर रोड से आने वाले छोटे वाहन : आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहा, पनचक्की तिराहा से निकलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

खरीदारी करने निकले लोग यहां पार्क करेंगे वाहन

– नैनीताल रोड से आने वाले वाहन : ठंडी सड़क में पार्क करेंगे।

– कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन : पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में पार्क करेंगे।

– बरेली रोड से आने वाले वाहन : गांधी इंटर कॉलेज और लक्ष्मी शिशु मंदिर में पार्क करेंगे।

Ad_RCHMCT