दुखद-(उत्तराखंड) यहाँ तेंदुए ने बच्चे को मार ड़ाला,क्षेत्र मे दहशत

ख़बर शेयर करें -

राज्य के नानकमत्ता क्षेत्र से दुखद खबर आ रही है जहाँ खेल मे चारा काट रही मां के सामने ही खेत में खेल रहे चार वर्षीय मासूम को तेंदुए ने मार डाला। मां और आसपास चारा काट रहीं महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। गले पर तेंदुए के दांत लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी।बच्चे की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में 'श्रावणी मेले' का भव्य आगाज: ₹147 करोड़ के मास्टर प्लान से संवर रहा है धाम; पीएम मोदी के दौरे के बाद पहुंचे रिकॉर्ड 4 लाख श्रद्धालु

रविवार शाम ग्राम टुकड़ी निवासी सुखविंदर कौर पत्नी मंगल सिंह अपने चार वर्षीय बेटे जसवंत सिंह को लेकर गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी। सुखविंदर ने बेटे को खेत की मेड़ के पास खेलने के लिए छोड़ दिया और चारा काटने लगी,

यह भी पढ़ें 👉  हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित: ₹19 करोड़ की लागत से हुआ कायाकल्प; सीएम धामी बोले- उत्तराखंड को मिला रिकॉर्ड ₹4,769 करोड़ का रेल बजट

इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया। तेंदुए को देखते ही मां और अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिससे घबराकर तेंदुआ मासूम को छोड़ गन्ने के खेत में चला गया। गर्दन पर तेंदुए के दांत लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेला-2026 को लेकर अंतर्राज्यीय बैठक संपन्न: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेगी कांवड़ यात्रा; 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सजेगा मेला

प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी के आदेश व घटना की जानकारी मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी खुशाल राम टम्टा अपने वन कर्मियों की टीम के साथ पुलिस के एसआई शंकर सिंह बिष्ट, अशोक कांडपाल, कांस्टेबल नवनीत कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वहीं घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Ad_RCHMCT