बड़ी खबर-यहाँ बस टर्मिनल निर्माण परियोजना सहित मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां की प्रदान

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां की प्रदान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल के अन्तर्गत काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण परियोजना की निर्माण लागत धनराशि रू0 6728.82 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रू0 10.00 करोड़ की प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

इसके अलावा, जनपद नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड / मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण हेतु रू0 3403.13 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

आवास विभाग के अंतर्गत ही जनपद पिथौरागढ़ शहर के अन्तर्गत जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण हेतु कुल धनराशि रू0 556.19 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।

Ad_RCHMCT