दुःखद- अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। दिनेशपुर थाना  क्षेत्र के जयनगर में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे  बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

पुलिस के मुताबिक चंदनगर दिनेशपुर निवासी 45 वर्षीय सुभाष चन्द्र दफादार उर्फ त्रिलोक पुत्र नगेन्द्र नाथ दफादार शुक्रवार सुबह बाइक से अपने एक साथी के साथ हल्द्वानी की ओर जा रहा था। जयनगर के पास बेकाबू एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि राहगीरों की  मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ का विस्तार: सेला में 702वीं दुग्ध समिति का शुभारंभ, 1.55 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य

घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। फिलहाल ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

Ad_RCHMCT