दुःखदः यहां खाई में गिरी उत्तराखंड परिवहन निगम की बस, दो की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मसूरी-देहरादून हाईवे पर अनियंत्रित रोडवेज बस खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। इनमें से 19 को उपचार के लिए देहरादून भेजा गया है। जबकि कुछ मसूरी में भर्ती कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले सीएम धामी; रियांश और प्रिशा के अदम्य साहस को सराहा

जानकारी के अनुसार उत्‍तराखंड रोडवेज बस में करीब 40 लोग सवार थे।  हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ। बताया गया कि लगभग 40 लोग बस में सवार थे। बस मेसानिक लॉज बस स्टैंड से देहरादून के लिए चली थी। इस बीच अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  'ज्ञान गंगा सम्मान समारोह': सीएम धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को बांटी छात्रवृत्ति; बोले—'शिक्षक केवल छात्र का नहीं, पूरे राष्ट्र का भविष्य गढ़ता है'

आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला। एसडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्‍टर पीएस डंगवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

बताया कि बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी कि तभी रास्‍ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जगह दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देहरादून मसूरी हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही।  

Ad_RCHMCT