दुःखद- अंधड़ के बीच कार में जा गिरा पेड़, युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर अंधड़ ने कहर बरपाया है। उत्तरकाशी के मोरी तहसील क्षेत्र में तूफान के बीच पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों ने निकाल कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

बताया जाता है कि यह हादसा पुरोला,मोरी मोटर मार्ग पर डेरिका से एक किलोमीटर आगे हुआ जहां आंधी तूफान आने से एक कार के ऊपर चीड़ का पेड़ जा गिरा। जिसके चलते कार में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में भेजा गया है। उक्त कार मे कुल दो व्यक्ति ही सवार बताये गये है पुलिस और एसडीआरएफ घटनास्थल पर मौजूद है तथा पेड़ को सड़क मार्ग से हटाकर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

Ad_RCHMCT