चैकिंग के दौरान स्कूटी चालक ने चौकी प्रभारी को किया कुचलने का प्रयास, घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अब दूसरों की रक्षा करने वाले पुलिस कर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा मामला हल्द्वानी की मंडी चौकी में सामने आया है। जहां चैकिंग के दौरान स्कूटी से फर्राटा भर रहे युवक ने चौकी प्रभारी को रौंदने का प्रयास किया। इस घटना में चौकी प्रभारी घायल हो गए। जबकि आरोपी स्कूटी लेकर फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार देर शाम की है। मंडी चौकी इंचार्ज विजय मेहता बरेली रोड पर अपनी चौकी के बाहर ही सिपाहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बगैर हेलमेट के स्कूटी सवार युवक लालकुआं की ओर जा रहा था। चौकी इंचार्ज ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन युवक ने रुकने के बजाय सीधे चौकी इंचार्ज को कुचलने का दुस्साहस किया और उनके ऊपर ही स्कूटी चढ़ा दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

चौकी इंचार्ज गिरकर चोटिल हो गए। उधर स्कूटी सवार युवक शनिबाजार के रास्ते स्कूटी लेकर फरार हो गया। साथी जवान चौकी इंचार्ज को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना में उनका दाहिना हाथ टूट गया है और शरीर में कई जगह गुमचोट आई हैं। हाथ में प्लास्टर चढ़ाने के बाद चौकी इंचार्ज विजय मेहता को डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

इस मामले में देर रात चौकी इंचार्ज विजय मेहता की ओर से कोतवाली में अज्ञात युवक के विरुद्ध तहरीर सौंप दी गई है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि आरोपित पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Ad_RCHMCT