उत्तराखंड के नगर निकायों में मतदाताओं की संख्या में हुई इतनी वृद्धि, पढ़े जिलेवार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नगर निकायों में पिछले छह महीने में मतदाताओं की संख्या में तीन लाख से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 मई माह में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 27 लाख 28 हजार 907 थी, जो अब बढ़कर 30 लाख 58 हजार 299 तक पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी परिसीमन और मतदाता सूची के अपग्रेडेशन के कारण हुई है, जिसमें विशेष तौर पर देहरादून नगर निगम में विवाद के बाद परिसीमन के आधार पर मतदाता सूची को अपडेट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क से उतरकर नदी में गिरा वाहन, दो लोगों की तलाश

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि 2018 के नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में 25 लाख 22 हजार 656 मतदाता थे, जबकि इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 30 लाख 58 हजार 299 हो गया है। इस बढ़ोतरी में रुद्रप्रयाग जिले के 18,130 नए मतदाता भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े और बिजली बिल पर आयुक्त की त्वरित कार्रवाई

अब रुद्रप्रयाग को छोड़कर राज्य के सभी 12 जिलों में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 30 लाख के पार पहुंच गई है। 11 नगर निकायों में मतदाता सूची के अपग्रेडेशन या परिसीमन के बाद वोटर लिस्ट का काम पूरा हो चुका है, जिससे आगामी निकाय चुनावों की तैयारी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड में दबोचा अपहरणकर्ता और युवती, ये है मामला

जिलावार मतदाताओं की संख्या

जिला2018मई 2024नवंबर 2024
अल्मोड़ा31,46033,32036,879
बागेश्वर19,66424,74225,287
चमोली50,08751,28953,338
चंपावत29,39332,14033,230
देहरादून8,04,9859,32,3469,92,329
हरिद्वार4,67,4324,14,2305,81,328
नैनीताल3,01,4773,20,6393,40,617
पौड़ी1,51,8741,63,1691,72,890
पिथौरागढ़49,27854,02160,694
टिहरी63,4244,29882,913
यूएस नगर5,10,8525,85,1196,13,886
उत्तरकाशी42,73043,59446,778
रुद्रप्रयाग18,130

कुल मतदाता             25,22,656                 27,28,907               30,58,299

Ad_RCHMCT