बड़ी खबर:-ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे चार धाम के मंदिर:-महाराज

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि सूर्य ग्रहण के दौरान चार धाम मंदिर के मंदिर बंद रहेंगे।

श्री महाराज ने कहा है कि सूर्य ग्रहण पर 25 अक्टूबर 2022 को 12 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जायेगा। इसलिए प्रात: 4 बजकर 26 मिनट पर ग्रहण से ठीक पहले चार धाम मंदिर बंद हो जायेंगे। 25 अक्टूबर शाम 5 बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा। इसलिए ग्रहणकाल तक चारों धाम सहित छोटे बड़े सभी मंदिर बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

उन्होने कहा कि ग्रहण समाप्ति पश्चात मंदिरों में साफ सफाई कार्य तथा शांयकाल अभिषेक तथा शयन पूजा और आरती संपन्न होंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को दर्शनों की इजाजत नहीं होगी।

Ad_RCHMCT