युवक ने छात्रा को जबरन बाइक में बैठाने का किया प्रयास, भीड़ आते देख हुए चंपत

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। स्कूल से घर लौट रही छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया गया। छात्रा के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हुए तो आरोपी फरार हो गए। घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें 👉  'युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी ताकत': नई दिल्ली में ‘NeST Fest-2026’ में बोले सीएम धामी; पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा—'उत्तराखंड आपका अपना घर है'

बताया जाता है कि ज्वालापुर निवासी एक छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। आरोप है कि तभी एक बाइक सवार युवक वहां आ पहुंचा। वह छात्रा को जबरन अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा, लेकिन छात्रा ने उसे इनकार कर दिया तो जबरदस्ती करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की SLSC बैठक: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश—प्राथमिकता तय कर ही केंद्र को भेजे जाएं परियोजना प्रस्ताव

छात्रा ने शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाइक सवार युवक तब तक फरार हो गया। छात्रा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बाइक सवार युवक उनके मोहल्ले में ही रहता है। इधर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Ad_RCHMCT