युवक की हत्या कर वाहन से लटका दिया शव, व्हाट्सएप स्टेटस में डाले कातिलों के नाम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बागेश्वर जिले के भैरूचौबट्टा में युवक की निर्मम हत्या कर शव को उसी के वाहन से लटका दिया गया। मौत से पहले मृतक ने वीडियो बनाकर घटना के लिए गांव के ही दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

भैरूचौबट्टा में मैक्स वाहन संख्या यूके 02 टीए 1524 में भैरूचौबट्टा निवासी मनोज कुमार (32) पुत्र केशर राम का शव रस्सी के सहारे लटका मिला था। भैरूचौबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के पैर जमीन से टिके हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

वहीं मृतक ने सांसे टूटने से पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर अपनी मौत का राज उगलते हुए दो लोगों को जिम्मेदार ठहाराया है, युवक ने इस वीडियो में गांव के ही नवीन और नीरज नाम के दो लोगों का नाम लेते हुए बताया है इन दोनों ने उसके सिर पर शीशे फोड़े हैं। अगर उसे कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी इन लोगों की होगी। इधर मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने राजस्व पुलिस में गांव के ही नवीन नाथ उर्फ नब्बू और नीरज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, राह से गुजर रहे एसपी सिटी ने तत्परता दिखा घायल को भेजा अस्पताल

मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मोर्चरी के बाहर पुलिस, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव न उठाने का एलान किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

इधर एसडीएम मोनिका ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी दी है, और अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। वहीं उन्होंने कहा है कि आपराधिक वारदात को देखते हुए मामला रेगूलर पुलिस को सौंपा जाएगा।

Ad_RCHMCT