जोशीमठ में दरार वाले भवनों की संख्या में इजाफा नहीं, पानी का डिस्चार्ज भी घटा

ख़बर शेयर करें -



जोशीमठ में दरारों वाले भवनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं जोशीमठ में हो रहा पानी का डिस्चार्ज घट गया है।


शनिवार को सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा के जरिए दी गई जानकारी के अनुसार जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.50 करोड़ रूपये की धनराशि 233 प्रभावित भूस्वामियों को वितरित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ​एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० का सख्त निर्देश: 'पर्यटकों से करें शालीन व्यवहार, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई'


105 प्रभावित किरायेदारों को 52.50 लाख की धनराशि तत्काल राहत के रूप में वितरित की गई है।


सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी है कि जोशीमठ में प्रारम्भ में निकलने वाले पानी का डिस्चार्ज जो कि 06 जनवरी 2023 को 540 एल.पी.एम. था, वर्तमान में घटकर 170 एलपीएम हो गया है।


अस्थायी रूप से चिन्हित राहत शिविरों में जोशीमठ में कुल 661 कक्ष हैं जिनकी क्षमता 2957 लोगों की है तथा पीपलकोटी में 491 कक्ष हैं जिनकी क्षमता 2205 लोगों की है। अभी तक 863 भवनों में दरारें दृष्टिगत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में बार-बार घुमाया डॉयल 112 का नंबर, पुलिस पंहुची मौके पर शिकायतकर्ता ही खुद निकला विलेन


राहत भरी खबर ये है कि दरार वाले भवनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि गांधीनगर में 01, सिंहधार में 02, मनोहरबाग में 05, सुनील में 07 क्षेत्र / वार्ड असुरक्षित घोषित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियमों के उल्लंघन पर 150 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त, 55 पर लगा भारी जुर्माना

181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित है। 248 परिवार सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी रूप से विस्थापित किये गये हैं। विस्थापित परिवार के सदस्यों की संख्या 900 है। 41 प्रभावित परिवार रिश्तेदारों या किराए के घरों में चले गए हैं।

Ad_RCHMCT