यहां गोवंश का अवशेष मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

राज्य में कई बार गोवंश के शब्द अवशेष मिलने की वजह से हंगामा जैसी स्थिति उत्पन्न चुकी है इसके बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहे हैं और कई बार गोवंश के अवशेष मिलने के मामले सामने आते रहते हैं एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रहा है यहां के उधम सिंह नगर में भाखड़ा पुल के नीचे से बहने वाली नदी में रविवार को गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में हिंदूवादी संगठनों के लोगों के साथ ही रुद्रपुर, दिनेशपुर और गदरपुर की फोर्स पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी लेते हुए जांच में जुट गई है। घटना से हिंदूवादी संगठनों में रोष है और पुलिस से जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है। बाद में पुलिस ने गोवंश को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से घटना काे अंजाम देने वाले लोगों तक पहुंचने में पुलिस जुट गई है।

रविवार सुबह गदरपुर दिनेशपुर मार्ग स्थित भाखड़ा पुल पर कुछ ग्रामीण घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने नदी किनारे गोवंश के कटे हुए अवशेष को देखा। इसका पता चलते ही आसपास रहने वाले ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनाें से जुड़े लोग पहुंच गए। गोवंश के कटे अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसपी क्राइम अभय सिंह, सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी की अगुवाई में रुद्रपुर, दिनेशपुर और गदरपुर की थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

पुलिस टीम ने मौके मौजूद ग्रामीणों की मदद से गोवंश के अवशेषों को नदी से बाहर निकाला। पुलिस से जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की चार टीम लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि तीन गोवंश के अवशेष मिले हैं। लोगों का कहना था कि तीनों गोवंश नदी के आसपास ही घूमती थी। रात को गोवंश तस्करों ने उन्हें पकड़कर काट डाला और फिर उनके अवशेष नदी में डाल दिए। लोगों का यह भी कहना था कि नदी के बीच में गोवंश के अवशेष को डाला था लेकिन उनके अवशेष नदी के किनारे आ गए

Ad_RCHMCT