उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में चोरों की सेंध, कोतवाली का घेराव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बाजुपर स्थित कैंप कार्यालय में सेंध लगाई है। चोर कार्यालय से 27 हजार की नगदी, दस्तावेज और अन्य सामान चुरा लिया। इस चोरी की घटना से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजपुर कोतवाली में तहरीर दी और चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में चोरी का खुलासा नहीं हुआ, तो वे थाने में धरना प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

घटना की जानकारी तब मिली जब कैंप कार्यालय प्रभारी अभिषेक तिवारी कार्यालय को खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ था और अंदर 27 हजार की नगदी, पानी की टंकियां, दस्तावेज और अन्य सामान गायब थे। अभिषेक ने तुरंत नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग को सूचित किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। अभिषेक तिवारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा कि यह तीसरी बार है जब यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय में चोरी हुई है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

बाजपुर कोतवाली के एसआई देवेंद्र मनराल ने कहा कि चोरी की सूचना मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad_RCHMCT