धान के खेतों को पानी देने वाले पंपिंग सेट में चोरों ने किया हाथ साफ, तीन दबोचे

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज। धान के खेतों को पानी देने वाले पंपिंग सेट को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिसे आज पुलिस ने बरामद कर तीन अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम वीरेंद्र नगर गोठ निवासी निवासी लक्ष्मी नारायण पुत्र राम प्यारे ने अपनी तहरीर में बताया कि धान के खेतों को सिंचाई करने में प्रयुक्त किए जाने वाले पंपिंग सेट को चोरों द्वारा 22 जुलाई को उसके खेत से रात्रि में चोरी कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित की गई टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन अगस्त को ग्राम सिसैया से अभियुक्त भगवान दास पुत्र हरदयाल निवासी ग्राम कुंवरपुर सिसैया, हरिनाथ पुत्र चिन्नू प्रसाद निवासी वीरेंद्र नगर गोठ तथा रामचंद्र पुत्र राम दशरथ निवासी वीरेंद्र नगर गोठा सितारगंज को गिरफ्तार कर उनके पास से टॉपलाइन कंपनी का वॉटर पंपिंग सेट बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

पुलिस ने अभिक्तों के खिलाफ धारा 379 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर, अभियुक्तों को जेल भेज दिया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में विवेचक मुकेश चंद्र, जाकिर हुसैन, चंद्र प्रकाश, किरण मेहता आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT