यहां भीषण सड़क हादसे में हुई तीन लोगों की मौत, दो घायल

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। यहां से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां खटोली मार्ग पर ब्रेक फेल होने से कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों के पोस्टमार्टम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर पांचों लोग अमोडी से खटोली की तरफ जा रहे थे। तभी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान शंकर सिंह निवासी डोला कांडा, राजू सिंह निवासी खटोली, जगत सिंह निवासी लड़ाबोरा की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का शंखनाद: 9 अगस्त से खटीमा से शुरू होगी 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा'

वहीं, स्वरूप सिंह निवासी खटोली और कुंदन सिंह निवासी पचनयी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दूरस्थ क्षेत्र होने पर ग्रामीणों ने मांग की कि मृतकों का पोस्टमार्टम वहीं कराया जाए। इसके बाद सीएम के निर्देश पर तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम मौके पर ही किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT