दुःखद- कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, किशोर की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा हुआ है। देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखंड आगमन; जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

जानकारी के अनुसार, लोहरियासाल तल्ला कठघरिया निवासी 17 वर्षीय पीयूष जोशी, पुत्र कमल जोशी, बुधवार शाम स्कूटी पर सवार होकर गौलापार गया था। देर रात जब वह वापस लौट रहा था, तो कुंवरपुर चौराहे के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

इस हादसे में पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Ad_RCHMCT