दुःखद- गैस सिलेंडर ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा से गैस सिलेंडर लेकर पिथौरागढ़ जा रहा वाहन देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक और क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला। 

यह भी पढ़ें 👉  ​राइंका ढेला में मनी कवि त्रिलोचन और चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती, कविता पाठ से गूंजा परिसर

जानकारी के अनुसार यह हादसा अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ को सिलेंडर ले जाने के दौरान शुक्रवार रात बाड़ेछीना-सेराघाट मार्ग पर हुई। अनियंत्रित ट्रक गहरी खाई में गिर गया। 

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027: आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक; सेक्टरवार निकासी योजना और एआई तकनीक के उपयोग के निर्देश

एसओ सुशील कुमार ने बताया कि रसोई सिलेंडर वाहन हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। शुक्रवार रात मंगलता के पास वाहन खाई में गिर गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। चालक कपकोट का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है।

Ad_RCHMCT