स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

ख़बर शेयर करें -

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के भाऊवाला स्थित अमर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल (सेना मेडल, मरणोपरांत) के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता श्री नागेंद्र प्रसाद अणथ्वाल सहित परिवार के सभी सदस्यों से कुशलक्षेम जानी, वीर बलिदानी को नमन किया तथा परिजनों को सम्मानित कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह उन वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के कल्याण, सम्मान और सहयोग के लिए सदैव पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जनपद के कल्जीखाल विकासखंड स्थित ग्राम क्वाला निवासी शहीद अमित कुमार अणथ्वाल वर्ष 2011 में गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे और बाद में भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 पैरा (स्पेशल फोर्स) में शामिल हुए। अप्रैल 2020 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित केरन सेक्टर में सीमा पार से हो रही आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम करने के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने साथियों के साथ 5 आतंकियों को मार गिराया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। राष्ट्र ने उनके इस असाधारण पराक्रम के लिए उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से अलंकृत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अनगिनत वीर सपूत दिए हैं और शहीद अमित कुमार अणथ्वाल का नाम भी प्रदेश के अमर बलिदानियों में सदैव गर्व एवं आदर के साथ लिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार इन वीरों की गाथाओं और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने तथा शहीद परिवारों के मान-सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Ad_RCHMCT