प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारी बारिश और विषम मौसम की गंभीर चुनौतियों के बीच हेलीकॉप्टर की कठिन लैंडिंग के बाद पीपलकोटी पहुंचे। पीपलकोटी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF) और अन्य तकनीकी एजेंसियों से अभियान की प्रगति का जायजा लिया तथा बचाव कार्यों को और तेज करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाले गए घायल श्रमिकों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सकुशल बाहर निकालना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित सुरक्षा बल, विशेषज्ञ एजेंसियां और तकनीकी टीमें पूरी तत्परता के साथ युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

Ad_RCHMCT