रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के सुधार के लिए राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम ने अस्पताल पहुंचकर सीएमएस तपन शर्मा से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा ।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए दर्जनों युवाओं का प्रतिनिधि मंडल अस्पताल पहुंचा और अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहाड़ और मैदान से आने वाले मरीज और उनके परिवारजनों को होने वाली परेशानियां को दूर करने के लिए भी सीएमएस तपन शर्मा से वार्ता हुई

अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, स्टाफ की कमी ,ब्लड बैंक में कुछ कमियां और साथ ही अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में साफ -सफाई और शौचालय की साफ सफाई और बेहतर सुविधा ,(वाटर कूलर )पीने के पानी के साथ ही अस्पताल में होने वाली रोगों की जांच -अस्पताल से मिलने वाली दवाईयां और अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था के साथ ही अस्पताल में पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं और मरीज एवं परिजनों के ऑनलाइन पेमेंट जैसे तमाम विषयों के समाधान के लिए सीएमएस तपन शर्मा से बातचीत हुई ।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

सीएमएस तपन शर्मा ने भी इन सभी मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है और उन्होंने कहा है कि अस्पताल में बहुत सी समस्याओं के समाधान के लिए वह अपने स्तर से भी प्रयास कर रहे हैं जल्द डॉक्टरों की कमी और अन्य कर्मचारियों के साथ ही पार्किंग ,पीने के पानी, ऑनलाइन पेमेंट जैसे विषयों पर जल्द ही समाधान की बात कही है ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सीएमएस तपन शर्मा और राहुल सिंह दरम्वाल की वार्ता के दौरान यह बात सामने आई की सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी ,अस्पताल प्रशासन साथ मिलकर रामनगर के अस्पताल की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर अस्पताल प्रशासन के साथ मिलकर कदम बढ़ाएंगे और रामनगर के साथ ही कुमाऊं- गढ़वाल से आने वाले मरीजों को रामनगर अस्पताल में बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए लगातार प्रयास करेंगे ।

राहुल सिंह दरम्वाल के सार्थक और जनहित के प्रयास से अस्पताल की सुविधाओं को बेहतर करने के प्रयास के लिए दर्जनों नवयुवक राहुल सिंह दरम्वाल के साथ अस्पताल पहुंचे थे जिन्होंने बहुत सी समस्याओं से भी अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया ।

वहीं राहुल सिंह दरम्वाल लगातार रामनगर और आसपास के क्षेत्र में सार्थक पहन से युवाओं को एकजुट कर रहे हैं और उन्हें सही मार्ग और क्षेत्र के विकास और क्षेत्र के बेहतरी के लिए युवाओं को एक मंच पर लाकर उनको सही दिशा देने का काम कर रहे हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस दौरान कार्यक्रम में समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल , छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर , छात्र संघ के कोषाध्यक्ष संक्रांत सिंह , पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष करन बिष्ट , कमलेश बिष्ट , सौरभ छिमवाल, रवि तिवारी ,नीरज मेहरा , महेंद्र आर्य , नीरज रावत , संजय रौतेला , अनुज अधिकारी , करन आर्य , विशाल आर्य , काकू , पारस ,हिमांशु आर्य , जितेंद्र , नवीन गोस्वामी , अभय मेहरा, गौरव बिष्ट ,संजय गिरी , रवि कुमार,कोमल ,
मनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहें ।

Ad_RCHMCT