डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए सीएम धामी; भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति, डिफेंस कॉलोनी (देहरादून) द्वारा आयोजित शिवमहापुराण कथा में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और आरोग्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पहुँचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों और कथा व्यास द्वारा मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवमहापुराण कथा जैसे धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये पवित्र आयोजन हमारी समृद्ध सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपने आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण सशक्त माध्यम हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की वास्तविक पहचान उसकी आध्यात्मिक चेतना और विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं से है। राज्य सरकार प्रदेश में ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत और अधिक सुदृढ़ हो सके तथा समाज में आपसी सौहार्द, शांति और सद्भाव का वातावरण मजबूत बना रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT