‘हर घर तिरंगा’ अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय के ‘दीक्षारम्भ सत्र 2026-27’ एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें बड़े सपने देखने तथा कठिन परिश्रम से उन्हें पूरा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय को शैक्षणिक व अनुसंधान के क्षेत्र में समृद्ध बनाने के लिए ₹28.59 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं—बायोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन (₹11.10 करोड़) तथा केंद्रीय पुस्तकालय भवन (₹17.39 करोड़)—का लोकार्पण किया, साथ ही ‘दून यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 88.4 FM’ का भी औपचारिक शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सीएम धामी से की मुलाकात; मुख्यमंत्री ने मांगों के नियमानुसार परीक्षण और जल्द समाधान के दिए निर्देश

विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर और शैक्षणिक संसाधनों के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने दून यूनिवर्सिटी के केंद्रीय पुस्तकालय का नाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय रखने का ऐलान किया। इसके अलावा, राज्य के युवाओं को वैश्विक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से स्पेनिश, जर्मन, फ्रेंच, चीनी और जापानी भाषा विभागों को सुदृढ़ करने के लिए नए पदों के सृजन की बात कही। साथ ही, विद्यार्थियों के परिवहन हेतु 2 इलेक्ट्रिक बसें देने और कम्युनिटी रेडियो के सुचारु संचालन के लिए तकनीकी पदों को मंजूरी देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की विशाल युवा आबादी ‘विकसित भारत’ की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों को रेखांकित करते हुए बताया कि सख्त नकल विरोधी कानून के चलते पिछले 5 वर्षों में 34,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। इसके साथ ही, UPSC, NDA और CDS की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को साक्षात्कार की तैयारी के लिए ₹50,000 की सहायता और ‘मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना’ के तहत ₹18 लाख तक का शोध अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के जरिए ‘उत्तराखंड की जवानी और पानी’ को राज्य के विकास में ही उपयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।

Ad_RCHMCT