दून विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारम्भ सत्र’ की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दीक्षारम्भ सत्रएवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवागंतुक विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने तथा कठिन परिश्रम से उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ₹28.59 करोड़ की लागत वाली दो बड़ी परियोजनाओं—बायोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन (₹11.10 करोड़) और केंद्रीय पुस्तकालय भवन (₹17.39 करोड़)—का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने दून यूनिवर्सिटी के कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 88.4 FM का भी औपचारिक शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने केंद्रीय पुस्तकालय का नाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय रखने का ऐलान किया। साथ ही, युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्पेनिश, जर्मन, फ्रेंच, चीनी और जापानी भाषा विभागों को सुदृढ़ करते हुए उनके लिए नए पदों के सृजन की बात कही। इसके अलावा, विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 2 इलेक्ट्रिक बसें प्रदान करने और कम्युनिटी रेडियो 88.4 FM के संचालन हेतु आवश्यक तकनीकी पदों को मंजूरी देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की विशाल युवा आबादी विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने राज्य सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर जोर देते हुए बताया कि सख्त नकल विरोधी कानून के लागू होने से पिछले 5 वर्षों में 34,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। साथ ही, UPSC, NDA और CDS की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी के लिए ₹50,000 की सहायता और ‘मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना’ के तहत शोध अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने स्वरोजगार व स्थानीय उद्यमों के माध्यम से ‘उत्तराखंड की जवानी और पानी’ को राज्य के विकास में उपयोग करने के संकल्प को दोहराया।

Ad_RCHMCT