सड़क हादसे में दो युवकों की मौत,ICFAI UNIVERSITY का था एक छात्र

ख़बर शेयर करें -

दिन पर दिन उत्तराखंड में सड़क हादसे के मामले बढ़ते जा रहे हैं शायद कोई एक ऐसा दिन होगा जब सड़क हादसे को लेकर कोई मामला उत्तराखंड का सामने आना है एक ऐसा ही दुखद मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सामने आ रहा है यहां के विकासनगर में देर रात आईपीएस स्कूल के पास एक बाइक पोल से टकरा गई और इस दौरान दो युवकों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डे ने किया बसगांव पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण; ₹59 लाख की लागत से हो रहा निर्माण।

इन दोनों युवकों में से एक युवक ICFAI UNIVERSITY में बीए, एलएलबी का छात्र था जोकि बिहार का रहने वाला था। बता दें कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।यह घटना देर रात की है।

पुलिस ने इन दोनों के शवों को विकासनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। इस दुर्घटना की जांच और शवों का पोस्टमार्टम आज मंगलवार के दिन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल की सख्त कार्रवाई: पुलिस के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला अभियुक्त कार सहित गिरफ्तार।

इस दुर्घटना के दौरान इक्फाई विवि के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र 22 वर्षीय सुधांशु शुक्ला और 24 वर्षीय अंकित तिवारी की मौत हो गई ,बताया जा रहा है देर रात को यह दोनों बाइक से भाऊवाला से इकफाई विश्वविद्यालय के लिए आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  "मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है वाल्मीकि समाज", मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने नगर पालिका प्रशासन के सम्मुख उठाई मांग।

दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला के समीप एक पोल से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Ad_RCHMCT