उत्तराखंड- यहां अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया युवक, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सबसे बड़े दून अस्पताल में शुक्रवार को एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। युवक का आरोप है कि उसका मोबाइल अस्पताल में चोरी हो गया और पुलिस ने चोर को नहीं पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

युवक ने चेताया कि जब तक उसका मोबाइल वापस नहीं मिलेगा, वह भवन से नीचे नहीं उतरेगा। इस सूचना पर अस्पताल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद युवक को पुलिस ने पकड़कर नीचे उतारा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने मौके पर पहुंचकर युवक से बात की। युवक ने अपना नाम हर्ष निवासी लखीमपुर खीरी बताया। उसने बताया कि वह देहरादून घूमने के लिए आया था और अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। एक युवक ने उसकी सहायता की और एंबुलेंस बुलवाकर उसे अस्पताल लेकर आया। इसके बाद उस युवक ने उसके दोनों मोबाइल चुराकर वहां से फरार हो गया।

Ad_RCHMCT