उत्तराखंड- बेटी पर बुरी नजर रखता है प्रेमी, धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने जसपुर निवासी एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक न सिर्फ उसके साथ मारपीट करता है बल्कि उसकी 13 वर्षीय बेटी पर गलत नियत रख रहा है। आरोपी पर धर्म परिवर्तन का भी आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

नगर निवासी एक महिला ने 27 सितंबर को दी तहरीर में बताया कि वह लगभग आठ साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में विशेष समुदाय के जसपुर निवासी एक दूध विक्रेता के साथ रह रही थी। उसका विवाह करीब 20 वर्ष पहले नेपाल निवासी एक व्यक्ति से हुआ था। 12 वर्ष पहले पति से कानूनी रूप से संबंध विच्छेद हो गया था। उसके दो बच्चे 18 वर्षीय बेटा व 13 वर्षीय बेटी है। मेहनत-मजदूरी करके वह बच्चों का पालन-पोषण करती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में हादसाः डंपर ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

बताया कि  2017 में जसपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। उसने खुद को हिन्दू बताया था। इसके बाद उनके बीच नजदीकी संबंध हो गए। वह बच्चों को साथ लेकर जसपुर में लगभग आठ साल से एक किराये के मकान में आरोपी के संग रहने लगी। करीब डेढ़ महीने बाद आरोपी की गतिविधियां देखकर पता चला कि वह विशेष समुदाय का है। उसने झूठ बोलने का विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगा। साथ ही पूजा-पाठ भी नहीं करने देता था। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर चिल्किया चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

बताया कि लगभग एक साल पहले वह अपने बच्चों के साथ उसे छोड़कर यहां के एक मोहल्ले में रहने लगी और अपनी आपबीती कुछ लोगों को बताई। इस दौरान आरोपी फोन पर उसे जान से मार की धमकी देने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि बीती 22 सितंबर की रात आरोपी उसके मकान में आया और थैले से मांस निकालकर कहा कि इसे खा लो और धर्म परिवर्तन कर लो। कहा कि जैसे तेरे साथ किया वैसे तेरी बेटी के साथ भी करूंगा। 

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री धामी की पहल — देहरादून में विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन

तब उसने मामले की जानकारी गगन कांबोज, विहिप नेता यशपाल राजहंस व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आकांक्षी ठाकुर को दी। उन्होंने प्रतापपुर पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यहां पर दुर्गा वाहिनी की वर्षा, माधुरी, आशीष शर्मा, सपन कुमार, सांसद प्रतिनिधि जसपुर रवि साहनी, संदीप प्रजापति, मंजीत सिंह, बीना तोमर, जीतू तोमर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT