उत्तराखंड- कार सवार बदमाशों ने ग्रामीण के घर पर की फायरिंग, दहशत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दुस्साहसपूर्ण घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के रूड़की के लक्सर क्षेत्र के ढाढेकी गांव में शुक्रवार की तड़के अज्ञात कार सवार बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोलियों की चपेट में कोई नहीं आया। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ढाढेकी ढाणा गांव निवासी चंद्रकिरण अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार की रात को आंगन में सोए थे। सुबह अभी दिन निकलने से पहले ही उनके घर के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। इस घटना का वीडियो फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक काले रंग की गाड़ी चंद्रकिरण के घर के बाहर रुकती है और उससे एक बदमाश हाथ में हथियार लिए उतरता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरा परिवार दहशत में आ गया, और मोहल्ले के लोग भी बाहर आ गए। यह देख कर आरोपी हमलावर फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

पीड़ित चंद्रकिरण ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कोतवाली कार्यवाहक प्रभारी मनोज गैरोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और आरोपी की पहचान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 

Ad_RCHMCT