(उत्तराखंड) गहरी खाई मे गिरी स्कूटी, स्कूटी सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal uttarakhand-राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसे की खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामला राज्य के जनपद- टिहरी मे हुई दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई है। SDRF ने बरामद किया शव।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी 'लोकल टू ग्लोबल' पहचान: देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

आज दिनांक 19 नवंबर 2025 को थाना नरेंद्रनगर से सूचना प्राप्त हुई कि दुवाधार नामक स्थान के पास एक स्कूटी गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना प्राप्त होने पर SI सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में SDRF टीम पोस्ट ढालवाला से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि: बोले—'राष्ट्र व समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि'

घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति रात में लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी है।

SDRF एवं फायर सर्विस टीम द्वारा मृतक के शव को गहरी खाई से कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित करेगी सरकार: गोर्खाली तीज उत्सव में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मृतक की पहचान

नाम: हरेंद्र सिंह पुंडीर
पिता का नाम: शूरवीर सिंह पुंडीर, उम्र: 34 वर्ष
निवासी: ग्राम सोनी, हिंडोलाखाल, टिहरी।

Ad_RCHMCT