उत्तराखंड- एसएसबी ने इस विधायक के भाई को अवैध कारतूसों समेत किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बनबसा से लगे भारत-नेपाल बार्डर में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भाजपा के रानीखेत विधायक के भाई और चालक को अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी ने यह कार्रवाई भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित बनबसा में की है। यहां रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर को 40 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एसएसबी ने सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर से 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तारी के बाद, सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर को बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT