रामनगर: किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी किशोर और उसके परिवार पर मामला दर्ज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। रामनगर के मालधन गांव में एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और उसके परिवार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

 कोतवाल अरुण कुमार सैनी के अनुसार, पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि चार सितंबर की रात, गांव का एक किशोर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सुबह जब परिवार ने किशोरी की खोज शुरू की, तो वह आरोपी के घर में बंधक मिली। आरोप है कि जब परिवार ने किशोरी को छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपी की मां और उसके तीन भाइयों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। परिजनों ने किसी तरह किशोरी को घर लाया और कोतवाली में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

 सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी किशोर पर पॉक्सो एक्ट के तहत तथा उसके परिवार पर मारपीट के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT