उत्तराखंड- इस दिन से मौसम बदलने के आसार, जताई जा रही ये संभावना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के दो जनपदों में कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जबकि अधिकांश जनपद शुष्क मौसम का सामना कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने 29 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिसके बाद एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। हल्की-फुल्की बारिश के साथ ठंड में इजाफा हो सकता है।

बारिश न होने के कारण ठंड केवल सुबह और शाम के समय महसूस हो रही है। दैनिक तापमान में भिन्नता के कारण खासकर बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है, लेकिन 29 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

उत्तराखंड में अक्टूबर और नवंबर महीने में बारिश नहीं हुई है, और देहरादून सहित पांच जिलों में तो एक बूंद भी नहीं गिरी, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इस वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीएनजी महाविद्यालय में गरिमापूर्वक मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’: भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय विरासत का किया स्मरण

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ सकता है।

इसके अलावा, बांग्लादेश पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है और पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान तथा उससे सटे इलाकों पर बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास बना निम्न दबाव क्षेत्र अब चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है, जो आगे बढ़ते हुए तमिलनाडु और श्रीलंका के तटों की ओर जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में डॉ. सलीम अली की जयंती पर 'बर्ड फेस्टिवल 2026' का उत्साहपूर्ण आगाज: विद्यार्थियों ने सीखे पक्षी अवलोकन के गुर

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी देखी गई। वहीं, दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। अगले 24 घंटों में तटीय तमिलनाडु और अंडमान द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Ad_RCHMCT