एसएसपी नैनीताल की अनूठी पहल: बड़े वाहनों को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले डॉ. मंजूनाथ टी.सी., दिया ईंधन संरक्षण का संदेश

ख़बर शेयर करें -

वैश्विक संकट के बीच राष्ट्रहित में एसएसपी नैनीताल की अनूठी पहल।

ईंधन संरक्षण का दिया संदेश, बड़े वाहनों को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी नैनीताल

आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील

वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट एवं ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा राष्ट्रहित में एक प्रेरणादायी पहल की गई।
एसएसपी नैनीताल ने स्वयं बड़े वाहनों का प्रयोग सीमित करते हुए मोटरसाइकिल से कार्यालय एवं क्षेत्र भ्रमण कर आमजन को ईंधन संरक्षण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ईंधन की बचत कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे। इसी क्रम में आमजन से अधिक से अधिक छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग तथा पैदल चलने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

एसएसपी नैनीताल ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां और जागरूकता भविष्य में बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं। ईंधन संरक्षण न केवल आर्थिक दृष्टि से आवश्यक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

नैनीताल पुलिस द्वारा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कार-पूलिंग अपनाने तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए गए हैं।

“सुरक्षा, सेवा और राष्ट्रहित — नैनीताल पुलिस सदैव तत्पर”

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT