चम्पावत: गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की महफिल, लोक संस्कृति और सुरों का होगा संगम।

ख़बर शेयर करें -

नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा आयोजित गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक संध्याओं ‘स्टार नाइट्स’ का भव्य आगाज़ होने जा रहा है। 04 मई से संचालित हो रहा यह महोत्सव अब अपने सांस्कृतिक शिखर की ओर बढ़ रहा है। ऐतिहासिक गोरलचौड़ मैदान में आज से उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकार अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विवरण:

  • 14 मई (बृहस्पतिवार): प्रसिद्ध लोक गायक दर्शन फर्स्वाण, फौजी ललित मोहन जोशी, स्वाति भट्ट एवं हरू जोशी अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।
  • 15 मई (शुक्रवार): गोविंद एवं खुशी दिगारी, श्वेता माहरा तथा सौरभ मैठाणी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
  • 16 मई (शनिवार): समापन दिवस पर सुप्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय, इंद्र आर्या एवं नीरज चुफाल अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से महोत्सव को विदाई देंगे।
यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

महोत्सव की गरिमा और सुव्यवस्था हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान और लोकआस्था का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

Ad_RCHMCT