पीएनजी महाविद्यालय रामनगर की अनूठी पहल, स्कूलों में निशुल्क योग शिविरों के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य के प्रति कर रहे सजग।

ख़बर शेयर करें -

योग विभाग रामनगर महाविद्यालय द्वारा निशुल्क योग शिविरों का शुभारम्भ

रामनगर। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य पर योग विभाग पीएनजी महाविद्यालय ने रामनगर के विभिन्न स्कूलों से निशुल्क योग शिविरों की शुरुआत कर दी है। योग दिवस 21 जून को भव्य एवं सफल बनाने के लिए योग विभाग रामनगर महाविद्यालय निशुल्क योग शिविरों का आयोजन कर समाज के अंतिम व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति सजग कर स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज, समृद्ध राष्ट्र की कल्पना को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे के दिशा निर्देशानुसार निशुल्क योग शिविरो का आयोजन कर जन-जन योग घर-घर योग अभियान चलाया जा रहा है। चीफ प्रॉक्टर प्रो एस. एस. मौर्य,योग समन्वयक डॉ.मूलचंद शुक्ल,डॉ. सुमन कुमार व समारोहक डॉ.डी.एन.जोशी ने योग शिक्षा को प्रत्येक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण कहा।योग प्रशिक्षक डॉ.मुरलीधर कापड़ी ने बताया कि योग विभाग के प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं द्वारा निशुल्क योग शिविरो में उत्तम स्वास्थ्य की दृष्टि से व्यक्ति और समाज को नई- दिशा दी जा रही है। जो कि सराहनीय एवं प्रेरणादायक भी है।योग विभाग की पहचान हमेशा से योग विद्यार्थियों से ही रही है। हमसे नहीं,हमारे विद्यार्थियों से हैं हमारी पहचान
हमसे नहीं,योग से हैं हमारी पहचान इन शब्दों को विगत 7 वर्षों से निरंतर सार्थक किया जा रहा हैं । डॉ.कापड़ी ने बताया कि निशुल्क योग शिविरो का आयोजन 11 मई 2026 से प्रारंभ हो चुका है जो निरंतर 21 जून 2026 तक गतिमान रहेगा। वर्तमान में 5 दिवसीय निशुल्क योग शिविर राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली में दीक्षा जोशी शिक्षा कालिया,राजकीय इंटर कॉलेज गौजानी में सोनी बिष्ट, आदित्य रावत,राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर डोटियाल विद्या बिष्ट, चौहान मेमोरियल पब्लिक स्कूल छोई रुचिका नेगी ,दीपक फुलेरा द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले सप्ताह में अन्य सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में भी विनीता रावत, निर्मला, अंकिता नेगी, मोनिका त्रिपाठी, नीमा , रेनू, प्रशांत कुमार इत्यादि छात्र-छात्राओं द्वारा योग प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Ad_RCHMCT