एसएसपी नैनीताल का सुरक्षा अभियान: भीमताल-भवाली में स्कूल बसों की सघन चेकिंग, मानकों की अनदेखी पर 02 बसों का चालान

ख़बर शेयर करें -

एस.एस.पी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर स्कूल बसों की सघन चैकिंग

भीमताल-भवाली क्षेत्र में 02 स्कूल बसों पर हुई चालानी कार्यवाही

मेडिकल किट में अनियमितता मिलने पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में संचालित स्कूल बसों की नियमित चैकिंग हेतु सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के विरुद्ध मुखानी पुलिस की कार्यवाही 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

निर्देशित किया गया है कि चैकिंग के दौरान किसी भी स्कूल बस में अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए।

इसी क्रम में डाॅ. जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण में निरीक्षक यातायात श्री महेश चन्द्रा द्वारा भीमताल एवं भवाली क्षेत्र में संचालित 06 स्कूल बसों की सघन चैकिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

चैकिंग के दौरान सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित पाए गए।

हालांकि, 02 स्कूल बसों में अनियमितताएं पाई गईं। एक बस में मेडिकल किट उपलब्ध नहीं थी तथा दूसरी बस में रखी गई दवाइयां एक्सपायर पाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

उक्त दोनों स्कूल बसों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

नैनीताल पुलिस द्वारा सभी स्कूल संचालकों एवं वाहन चालकों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

Ad_RCHMCT